Hazaribagh

निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने आधुनिक हजारीबाग के निर्माण का संकल्प पत्र जारी किया

Share
Share
Khabar365news

हर्ष अजमेरा ने अपने संकल्प पत्र में रखा 10 प्रमुख मुद्दों को जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार जैसे विभिन्न मुद्दे शामिल है।

मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा, न्याय और विकास को स्थापित करना है :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग।

हजारीबाग की जनता के समर्थन से सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को आधुनिक हजारीबाग का संकल्प पत्र जारी किया।
इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
संकल्प पत्र में उन्होंने हजारीबाग के विकास और प्रगति के लिए 10 प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी है। श्री अजमेरा का मानना है कि राजनीति में उनका प्रवेश केवल समाजसेवा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ है, न कि केवल राजनीति करने के लिए। उनके संकल्प पत्र का मुख्य उद्देश्य एक न्यायपूर्ण, भयमुक्त, और सर्वांगीण विकास वाला हजारीबाग बनाना है।
रोजगार के अवसर हजारीबाग के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना। शिक्षा का सुधार,स्थानीय मुद्दों का समाधान,पेयजल संकट ग्राम वार्ड में आधुनिक जल संचयन तकनीक का उपयोग कर वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देना। बिजली संकट हेतु 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना। सौर ऊर्जा योजना को बढ़ावा देना। सड़के एवं परिवहन प्रत्येक गांव को शहर से जोडने के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण करना करना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन और मोबाइल एप्लीकेशन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सातों दिन हेल्पलाइन की शुरुआत कराया जाएगा। सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सार्वजनिक स्थलों बाजारों, पार्कों और बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। सैल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। किसानों का सशक्तिकरण,स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करना, युवाओं के लिए योजनाएं, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शिता सरकारी योजनाओं और फंड वितरण में पारदर्शिता के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करना,पर्यावरण संरक्षण जलवायु और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना। हरियाली मिशन हर गांव में 1000 पेड़ लगाने का अभियान। जंगलों की कटाई पर सख्त कार्रवाई और ग्रामीण स्तर पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना। जल संरक्षण जल स्रोतों का पुनरुद्धार और तालाब, झीलों की सफाई। वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाना। सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण करना, स्थानीय त्योहार और परंपराओं का सम्मान स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों को बढ़ावा देकर सामुदायिक सौहार्द्र को बनाए रखना।
धार्मिक स्थलों का विकास क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास और सौंदर्यकरण, जिससे पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिले। प्रोत्साहन स्थानीय कलाकारों, हस्त शिल्पियों और शिल्पकारों के कार्यों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग की जनता ने मुझे एक उम्मीद और विश्वास के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा, न्याय और विकास को स्थापित करना है। मैं यह संकल्प लेता हूं कि हजारीबाग को भयमुक्त, समृद्ध और विकसित शहर बनाऊंगा, जहां हर नागरिक का सम्मान और हर जरूरत का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता जनार्दन से आग्रह किया है कि 13 नवंबर को ईवीएम के क्रमांक संख्या 23 पर बटन दबाकर अपना आशीर्वाद अवश्य दी हजारीबाग परिवर्तन की राह पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...