Hazaribagh

छठ महापर्व पर हजारीबाग झील घाट पहुंचे मुन्ना सिंह, सूर्य भगवान को नमन कर जिले की खुशहाली की कामना की

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 7 नवंबर 2024: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह ने आज छठ महापर्व के उपलक्ष्य में हजारीबाग झील का दौरा किया और वहां संध्या अर्घ्य के अवसर पर सूर्य भगवान को नमन कर जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुन्ना सिंह ने छठ पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “छठ महापर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व हमारी आस्था और हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक है। मैं उन सभी श्रद्धालुओं को नमन करता हूं जिन्होंने इस कठिन व्रत को श्रद्धा के साथ निभाया है। माताएं, बहनें और भाई जो पूरे समर्पण से इस पर्व का पालन करते हैं, हमारे समाज की शक्ति हैं और इन्हीं की भक्ति से हमारी सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत रहती हैं।”

प्रेस से बात चीत करते हुए मुन्ना सिंह ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से हजारीबाग के निवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं समस्त प्रदेश वासियों और हजारीबाग की जनता को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं देता हूँ। छठ पर्व के माध्यम से हम सबका जीवन खुशहाल और समृद्ध बने, यही कामना करता हूं।”

मुन्ना सिंह के भ्रमण के दौरान छठ व्रतियों ने उनका स्वागत किया, और हजारीबाग झील के घाटों पर भक्तों की उमड़ी भीड़ में खासा उत्साह देखा गया। महागठबंधन प्रत्याशी के इस जनसंपर्क और सांस्कृतिक मेलजोल ने स्थानीय समाज में सकारात्मक संदेश भेजा, जिससे आगामी चुनाव में उनके प्रति लोगों का जुड़ाव और भी बढ़ गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

14वीं JPSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...