JharkhandRanchi

हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे: हेमंत सोरेन

Share
Share
Khabar365news

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक अलग ढंग से जवाब दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे.” उनके लिए यह स्पष्ट है कि प्रभु श्री राम, भगवान बिरसा, और आराध्य सिद्धो-कान्हू का आक-सार (तीर-धनुष) उनकी पहचान का हिस्सा है.

सीएम सोरेन ने योजनाओं की एक सूची जारी करते हुए कहा कि वे गर्व के साथ बताते हैं कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई जातिगत भेदभाव नहीं है. यदि कोई झारखंडी है और आयकर देने में सक्षम नहीं है, तो उसे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा. इनमें मईंयां सम्मान योजना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त (जो कि 40 लाख परिवारों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है), पूरी बकाया बिजली बिल की माफी, अबुआ आवास योजना और 15 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज शामिल हैं. इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए केवल दो मुख्य शर्तें हैं- आप आयकर देने में सक्षम नहीं होना चाहिए और झारखंडी होना चाहिए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...