JharkhandRanchi

रांची की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था 23 नवंबर को बदली, आने से पहले जान लें

Share
Share
Khabar365news

रांची : विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर रांची जिला अंतर्गत प्रथम व द्वितीय चरण में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर, 2024 को कृषि उत्पादन बाजार समिति पंडरा स्थित ब्रज गृह में होना है। मतगणना के दिन विभिन्न प्रत्याशियों एवं उनके सहयोगी हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे।

चुनाव में विजय हुए प्रत्याशी एवं उनके सहयोगियों द्वारा विजय जुलूस निकाली जायेगी। इसमें काफी संख्या में आम लोगों का भीड़-भाड़ एवं वाहनों की आवाजाही होगी। उक्त अवसर पर यातायाता व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक पिस्का मोड़ से तिलता चौक रिंग रोड़ तक छोटे मालवाहक/ऑटो/ई-रिक्शा/बस का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रांची शहर में छोटे/बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक पिस्का मोड से पंडरा एवं काठीटांड़ की ओर जाने वाले सभी ऑटो/ ई-रिक्शा/बस पिस्का मोड से बाये मुड़कर कटहल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।
तिलता रिंग रोड से पिस्का मोड की ओर आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा/बस तिलता चौक से बाएं या दाएं मुड़कर रिंग रोड़ से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।

न्यू मार्केट चौक से पिस्का मोड़, पिस्का मोड़ चौक से तिलता चौक रिंग रोड बीच के मार्ग का उपयोग शहर में प्रवेश एवं बाहर जाने के लिए कम से कम करें।
जरूरत के अनुसार विजय जुलूस के दौरान अन्य मार्गों को कुछ समय के लिए डायवर्ट और बंद किया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, मां ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि दी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु:प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत देने से किया इनकार

Khabar365newsसुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त...