JharkhandRanchi

रांची : ओरमांझी में अपराधियों ने 2 युवकों को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : रांची जिले के ओरमांझी में बाइक सवार अपराधियों ने जमीन करोबार से जुड़े 2 युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना शुक्रवार देर शाम को ओरमांझी के बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के पास हुई. गोली से घायल युवकों का नाम आजाद अंसारी और जावेद अंसारी है. दोनों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओरमांझी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

 जमीन कारोबार से जुड़े हैं दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक, आजाद और जावेद रांची के एक बड़े जमीन कारोबारी के लिए काम करते हैं. ओरमांझी में जमीन कारोबारी का एक बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है. आजाद और जावेद उसी प्रोजेक्ट से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आजाद के पैर में और जावेद के पेट में गोली लगी है. पुलिस को बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के पास  लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना में शामिल अपराधियों के सुराग हासिल हुए हैं. जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...