BreakingCrimeJharkhand

भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार पर हुआ खतरनाक हमला, एक की गई जान, चार घायल

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, यह विवाद बुधवार शाम को खेतों में पानी पटाने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद बात झगड़े तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास तलवार, चाकू, भाला, फरसा जैसी चीजें थीं। इस हमले में मृतक भूप नारायण रजक की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार के चार सदस्य भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मृतक के पुत्र चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं। दो घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो अन्य गंभीर घायलों को पीरपैंती सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...