JharkhandPALAMU

Palamu: पीडीजे ने किया केंद्रीय कारा का निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

Medininagar मेदिनीनगर : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) नीरज कुमार श्रीवास्तव रविवार को केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया. पीडीजे ने जेल की स्थितियों का जायजा लिया व बन्दियों के हित मे कई निर्देश दिए. उन्होंने जेल में बंद बन्दियों के लिए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड बनाने के लिए जेल में कैम्प लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बन जाने से सरकारी अस्पताल के अलावे आयुष्मान कार्ड वाले हॉस्पिटल में लोगों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आज 31 लोगों को पहले फेज में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को चिन्हित किया गया है. बन्दियों के परिजन को राशन कार्ड आधार कार्ड व मोबाइल के साथ बुलाया गया है ताकि लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सके. बन्दियों ने आधार कार्ड नहीं होने, राशन कार्ड से नाम डिलीट करने की

पीडीजे ने काराधीक्षक भगीरथ करजी को आधार कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाने व राशन कार्ड में नाम जुड़वाने को ले निर्देश दिया. पीडीजे ने बन्दियों से अधिवक्ता के बारे में जानकारी प्राप्त किया. बन्दियों ने बताया कि सभी लोग अधिवक्ता हैं. कुछ लोग प्राइवेट व कुछ लोग को डालसा से एलएडीसी के अधिवक्ता मिले हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी बन्दी बिना अधिवक्ता के नहीं रहे. आप अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं तो डालसा में बन्दी आवेदन दों तो उनके लिए मुफ्त वकील की व्यवस्थी की जाएगी. पीडीजे ने बन्दियों को आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के उद्देश्य उसके लाभ के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी बन्दी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएग. ।इसकी शुरुआत आज से हो गया है.

विदित हो कि झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था. पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव के जेल निरीक्षण के क्रम में बन्दियों ने खुलकर अपनी बात रखी. पीडीजे ने बन्दियों के सवाल का उत्तर भी दिया. पीडीजे ने कहा कि हम अभी केस का मैरिट डिसाइड करने नहीं आये हैं. हम आपकी समस्या जानने आये हैं. अगर आपको जेल में कोई समस्या है तो आप बता सकते हैं. जिनका जमानत आवेदन, अपील या रिवीजन नहीं फाइल हैं उनको डालसा के माध्यम से फाइल कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि एलएडीसी के अधिवक्ता सप्ताह के सभी दिन जेल में आते हैं. आप इनसे भी अपने केस के स्टेटस पता लगा सकते हैं. ये अधिवक्ता सिर्फ आपलोगों के लिए ही उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि बीमार व मानसिक रूप से कमजोर लोगों पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने एक एक वार्ड इंचार्ज से भी बात की. इस मौके पर सीजेएम आनंद सिंह, काराधीक्षक भगीरथ करजी, जेलर प्रमोद कुमार, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, कुमारी नीतू सिंह, डालसा कार्यालय के असिस्टेंट संजीव सिंह के अलावे जेल पीएलभी व जेल कर्मी समेत दर्जनों बन्दी उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...