Jharkhand

Jharkhand:ऑर्केस्ट्रा डांसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने 30 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर चौक के पास नर्तकी मोहल्ला स्थित अपने घर में पूजा कुमारी नाम की डांसर को सिर में गोली मारी गई। घटना रविवार शाम चार बजे की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़िता का शव परिजनों को सौंप दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को शक है कि हिरासत में लिए गए लोगों में अपराधी भी शामिल हैं। हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद याकूब ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मृतक डांसर के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अपराधियों ने महिला को फोन कर घर से बाहर बुलाया था। पूजा देवी अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ घर से महज सौ कदम की दूरी पर पहुंची थी। अपराधियों ने उसे एक होटल के पास बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

इसी बीच अपराधियों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उसकी बायीं कनपटी पर गोली मार दी। महिला की हत्या से आक्रोशित लोगों ने रविवार की शाम जपला दंगवार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही मृतक के आश्रित को बीस लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...