Jharkhand

Ranchi से होगा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने जा रहा है. महाकुंभ मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची–टूण्डला–रांची (ट्रेन संख्या 08067/08068) कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का ऐलान किया है. ट्रेन संख्या 08067 रांची–टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से प्रस्थान करेगी(केवल 01 ट्रिप). इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 10:30 बजे, मूरी आगमन 11:38 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:55 बजे प्रस्थान 13:00 बजे, गोमो आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, गया आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:55 बजे, प्रयागराज आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, गोविन्दपुरी आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:05 बजे एवं टूण्डला आगमन 06:30 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08068 टूण्डला–रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टूण्डला से प्रस्थान करेगी (केवल 01 ट्रिप). इस ट्रेन का टूण्डला प्रस्थान 16:20 बजे, गोविन्दपुरी आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, प्रयागराज आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 05:20 बजे प्रस्थान 05:30 बजे, गया आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, गोमो आगमन 11:25 बजे प्रस्थान 11:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:45 बजे प्रस्थान 12:50 बजे, मूरी आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 13:52 बजे और रांची आगमन 15:50 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच, वातानुकूलित 3-टियर ईकानमी के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 18 कोच होंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...