ChatraJharkhand

अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन.. शामिल हुए केंद्रीय मंत्री एवं विधायक, किया गया भव्य स्वागत ..

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा विधानसभा से तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने के उपरांत.. इचाक प्रखंड के पुनाई में संकटमोचन मंदिर के निकट भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय आभार सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, माननीय विधायक अमित कुमार यादव जी और चतरा विधायक जनार्दन पासवान जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में देवतुल्य जनता व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.. ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ और फूल माला पहनाकर, शॉल, गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक अमित कुमार यादव जी ने इस स्नेह एवं प्रेम के लिए सभी का हृदय की गहराइयों से आभार जताया।


अपने संबोधन में विधायक अमित कुमार यादव जी ने कहा कि ये हमारी जीत नही बल्कि आपसबो की जीत है, भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सम्मान का हकदार है, जिस बूथ में प्रत्याशी नही भी जा पाते हैं वहाँ भी कार्यकर्ता अपने मेहनत से चुनाव जीतते हैं, कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से हम अवगत हैं। सभी समस्याओं का समाधान होगा विश्वास रखें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...