Jharkhand

Jharkhand में 108 एंबुलेंस सेवा गंभीर संकट में, बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए जनजीवन का अहम हिस्सा है, गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में भारी देरी हो रही है. शहरों में औसतन 25 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 40 मिनट का समय लगना तय ह. लेकिन वास्तविकता इससे भी

ज्यादा चिंताजनक है. कॉल करने के 60 मिनट बाद भी नहीं पहुंचती एंबुलेंस बाबूलाल ने कहा है कि कई बार कॉल करने के 60 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचती, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है. जहां 5 मिनट की देरी में लोगों की जिंदगी और मौत तय हो जाती है, वहीं झारखंड में एंबुलेंस 20 से लेकर 30 मिनट तक देरी से पहुंच रही है. समय पर इलाज की सुविधा मिलने से जो मरीज ठीक भी हो सकते हैं, वो भी एंबुलेंस और इलाज के अभाव में अपनी जान गंवाने को विवश हैं. राज्य में कुल 543 एंबुलेंस हैं, लेकिन इनमें से 77 एंबुलेंस खराब हालत में हैं और सेवा से बाहर हैं.

हर 21 हजार की आबादी पर होनी चाहिए एक एंबुलेंस नियमानुसार, हर 21 हजार की आबादी पर एक एंबुलेंस होनी चाहिए, लेकिन झारखंड में यह औसत 34 हजार से अधिक है. खराब प्रबंधन और संसाधनों की कमी से मरीजों को समय पर मदद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनको अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है. मुख्यमंत्री से कहा है कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करें और तत्काल सार्थक कदम उठाकर इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें. साथ ही साथ संसाधनों एवं इलाज की पुख्ता व्यवस्था करें, ताकि इलाज के अभाव में किसी भी झारखंडी की जान न जाये

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बिना काफिले पहुंचे CM, हालात देख अधिकारियों पर नाराज

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में सोमवार शाम उस समय प्रशासनिक महकमे में हलचल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रिम्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन भुगतान को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव

Khabar365newsRanchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में कार्यरत कर्मचारियों का धैर्य...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में छोटी रकम को लेकर बड़ा बवाल

Khabar365newsजमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM हेमंत सोरेन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात,

Khabar365newsझारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं...