Jharkhand

Ranchi: नये साल में झारखंड को मिलेंगे 15 IAS अधिकारी

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : नये साल में झारखंड को 15 आईएएस अधिकारी मिलेंगे. इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा से नौ और गैर प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है. इसके बाद आईएएस अफसरों की संख्या 173 हो जायेगी. वर्तमान में झारखंड में 158 अफसर ही कार्यरत हैं. जबकि पदों की स्वीकृत संख्या 224 है. इस बार झारखंड प्रशासनिक सेवा से नौ अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलेगी. इसमें से सात अफसरों ने अपना एनओसी दे दिया है जानकारी के अनुसार, जिन अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है. उनमें सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्र, राजकुमार गुप्ता, नीलम लता, सुधीर दास और संजय कुमार के

नाम शामिल हैं. गैर प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी को सौंपी सूची इधर, राज्य सरकार ने गैर प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति के लिए अफसरों के नामों की सूची यूपीएससी को सौंप दी है. ये प्रोन्नति 2020-2021 और 2021-22 के बैकलॉग सहित कुल छह पदों पर दी जायेगी. राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी को भेजी गयी सूची में समाज कल्याण से सात, शिक्षा से तीन, पथ निर्माण से तीन, श्रम विभाग से दो, वाणिज्य कर विभाग से एक, स्वास्थ्य से एक, कृषि से एक, जरेडा से एक, कैबिनेट से एक और आईपीआरडी से एक अफसर के नाम हैं भेजे गये अफसरों के नामों में राजेश प्रसाद, सुमंत तिवारी, विकास कुमार, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी, एसपी सिन्हा, धनंजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, आनंद, अलका जायसवाल, शिवेंद्र कुमार, कंचन सिंह, सीता पुष्पा और दीपक सहाय का नाम भी शामिल है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...