BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची के लोअर बाजार थाना में दर्ज कराया गया बिल्ली की मौत का केस, पोस्टमॉर्टम कराने के लिए दिया आवेदन

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां बहु बाजार निवासी सत्य नारायण शर्मा की बेटी कीर्ति और नम्रता शर्मा ने लोअर बाजार थाना में बिल्ली और उसके बच्चों की हत्या मामले में केस दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में बताया गया है कि बिल्ली और उसके 4 बच्चों के साथ उनका परिवार के जैसा रिश्ता था। लेकिन रात में किसी ने उनकी बाउंडरी पर खाने में जहर मिलाकर रख दिया। जिसे खाकर बिल्ली के 3 बच्चे तड़प-तड़प कर मर गए।

युवती ने बताया कि बिल्ली के मुंह से झाग निकलता देख वह उन्हें लेकर पशु चिकित्सक के पास गई, जहां चिकित्सक ने बिल्ली के बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पशु चिकित्सक ने बताया कि बिल्लियों को कड़ा जहर दिया गया है। इस मामले में युवती ने कहा है कि बिल्ली और उसका एक अन्य बच्चा भी सुबह से गायब है। उसने संभावना जतायी है कि वो दोनों भी शायद मर गए होंगे। इस मामले में युवती ने घर से कुछ दूरी पर रहने वाले कमल महतो के भाई पर हत्या करने की शंका व्यक्त की है। इसके साथ ही उसने मृत बिल्लियों का पोस्टमॉर्टम करवाने की भी मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...