Jharkhand

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन, रामगढ़ के अमित कुमार सिन्हा बने राष्ट्रीय सचिव

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नये राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा रामगढ़ कैंट निवासी सह् अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। अमित कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवाओं को संगठन में शामिल कर सीधा संदेश दिया है कि चित्रांश युवा ही समाज को एक मजबूत और व्यापक रूप धारदार बनाने में सक्षम हैं। रामगढ़ जिले से पहली बार राष्ट्रीय कमेटी में अमित कुमार सिन्हा को शामिल करने को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के लगातार कार्य साधना को पहचान मिली है। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रामगढ़ जिले की भी चर्चा होने लगी है। यह बहुत ही गर्व का पल है। जल्द ही रामगढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया जाएगा। वहीं अमित कुमार सिन्हा को अभाकाम का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत करने पर प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। बधाई एवं शुभकामना देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबु, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, बामेस्वर प्रसाद, राजीव पामदत्त, विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव अधिवक्ता आनंद कुमार, कुंवर बख्शी(गोला) , सुजीत कुमार सिन्हा(गोला), डॉ. रोहित वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, धनंजय वर्मा, सुजीत नारायण सिन्हा, उपेंद्र कुमार , संजय लाला, अनिल कुमार सिन्हा(गोला), सूर्यवंश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, सूरज देव प्रसाद कर्ण, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, सुनील वर्मा, आशुतोष कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, डॉ. उदय श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, डॉ. के चंद्रा, डॉ. उदय श्रीवास्तव, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, डॉक्टर राजेश कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, विश्व रंजन सिन्हा, सलिल मोहन सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार दास, संतन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, संजीव कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल कुमार सिन्हा, प्रकाश रंजन, संजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा , सनत कुमार सिन्हा(गोला), दीपक कुमार सिन्हा, सहित महासभा के सभी सदस्य शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...