Jharkhand

Latehar: माओवादी रिजनल कमांडर छोटू खरवार की हत्‍या मामले में एक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : भाकपा माओवादियों के रिजनल कमांडर छोटू खरवार की हत्‍या ममाले में लातेहार पुलिस ने एक माओवादी को गिरफ्तार कर सोवमार को जेल भेज दिया. यह जानकारी लातेहार जिला पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी कुमार गौरव ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्‍य मृत्‍युजंय भुइयां, चंद्रदेव सिंह व कई अन्‍य सदस्य मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु-करमाही के पास अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आलोक मेंबरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्‍व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने दुंदु ग्राम के पास सुकरी नदी किनारे छापामारी कर माओवादी संगठन के सदस्य चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. वह मनिका के कुई गांव का रहने वाला है.

एसपी ने बताया कि चंद्रदेव सिंह के खिलाफ लातेहार थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लाल वारंटी अभियुक्‍त है और वर्षों से फरार चल रहा था. वह लातेहार जिले में विभिन्‍न कंपनियों से लेवी वसूलता था. वह हत्या, फायरिंग व आगजनी करने में माहिर है. उस पर लातेहार थाना में कांड सख्‍या 77/2020, 109/2010 व छिपादोहर थाना कांड संख्‍या 27/2024 दर्ज है. लातेहार थाना कांड संख्‍या 77/2010 में उसकी गिरफ्तारी के लिए स्‍थायी वारंट जारी है. उसकी निशानदेही पर टीम ने दो फोल्‍ड बट सिलिंग लगी एके 47 राइइल, चार एके 47 राइलफल का मैगजीन व 91 राउंड जिंदा गोली बरामद की गई है. छापामारी में थाना प्रभारी शशि कुमार, एसआई रणधीर कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार दुबे, आरक्षी उदित कुमार, मो. नइम अंसारी, वीरेंद्र कुमार पासवान, कन्‍हाई साव, हितेश कुमार महतो, सुशील कुमार चंपी, अभिजीत कुमार राज, ओमप्रकाश सिंह व कमलेश कुमार सिंह शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...