Jharkhand

Ranchi : इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करेंः सीएम

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को इको टूरिज्म को लेकर प्रोजेक्ट भवन में बैठक की. इसमें सीएम ने इसे बढ़ावा देने पर जोर दिया. इसके लिए उन्होंने अफसरों को इसके विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म काफी संभावनाएं हैं. इसके विकास होने पर स्थानीय को रोजगार मिलेगा और प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सकेगा. वन और पर्यटन विभाग समन्वय बनाकर करें काम

सीएम ने कहा कि इको टूरिज्म के विकास के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग समन्वय बनाकर काम करें. साथ ही उन स्थानों को चिनिह्त करें, जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं.इको टूरिज्म को बढ़ावा देने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को अलग पहचान मिलेगी. दूसरे राज्यों के टूरिज्म मॉडल का भी अध्ययन करें सीएम ने अधिकारियों को दूसरे राज्यों के टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करने का भी निर्देश दिया. इसके लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग प्रतिबद्धता के साथ काम करें. राज्य सरकार झारखंड में इंटरनेशनल लेवल के इको टूरिज्म के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी, फॉरेस्ट सेक्रेट्री अबुबकर सिद्धीकी पीआर पर्यटन सचिव मनोज कुमार मौजूद थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...