Jharkhand

हुंडरू फॉल में पर्यटको की सुरक्षा को लेकर पर्यटन कर्मी दुकानदारों और ग्रामीणों के साथ हुई बैठक

Share
Share
Khabar365news

सिकिदीरी:- सुप्रसिद्ध हुण्डरु फॉल में सोमवार को नवबर्ष में पर्यटकों की शांति व सुरक्षा व्यवस्था को तैयारी को लेकर पर्यटन कर्मी, स्थानीय दुकानदारों, और ग्रामिणों के साथ एक बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता सिकिदीरी थाना प्रभारी‌ दीपक कुमार सिंहा व संचालन बालेश्वर बेदिया ने किया। नवबर्ष में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय पर्यटन कर्मी मिलकर कार्य करेंगे साथ फॉल घुमने आने वाले पर्यटकों का स्वागत अतिथि देव भव: के तर्ज पर किया जाएगा एवं पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार और सहयोग किया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि पर्यटन स्थल में नशापान करना और शराब‌ बिक्री करना, प्लास्टिक एवं थर्मोकोल‌ का प्लेट का उपयोग करना , डीजे साउंड का बजाना पूरी तरह पाबंदी रहेगी । सिकिदीरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंहा ने कहा कि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एवं तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी
बैठक में कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया वार्ड सदस्य बबीता देवी, शचिमोहन कुमार, ‌पवन भोगता नित्यानंद बेदिया हरिचरण बेदिया विष्णु कुमार बेदिया, मदन कुमार बेदिया, दसैया बेदिया, शुभम बेदिया, मंगलदास हजाम, जितवाहन भोगता सुरज बेदिया सुनिता देवी, फुलचंद करमाली, संदीप बेदिया विशेश्वर बेदिया, जितू बेदिया अरूण बेदिया, मेघनाथ बेदिया बुधराम बेदिया, मनोज बेदिया आदि उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...