Jharkhand

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ वामदलों का प्रतिरोध मोर्चा

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : वामदलों ने सोमवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिरोध मोर्चा निकाला. यह मोर्चा राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ निकाला गया. इसका नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी की केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदु सेन, भारती कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव

सुखदेव लोहार ने किया. बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान वामपंथी नेताओं ने कहा कि देश को मनुवाद की ओर ले जाने की पुरजोर कोशिश करने वाली भाजपा सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा किया गया बाबासाहेब का अपमान निंदनीय है. यह साबित करता है कि वह भारत के संविधान को पूरी तरह से बदलकर मनुस्मृति को इस देश में लागू कर देना चाहते हैं. इसके खिलाफ देश की वामपंथी पार्टियों ने पूरे देश में गृह मंत्री इस्तीफा दो के नारे के साथ आज का दिन विरोध के लिए चुना. यह संकल्प किया कि ये देश संविधान से चलेगा ना की मनुस्मृति से.

इस दौरान बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गृह मंत्री इस्तीफा दो, संविधान जिंदाबाद, मनुवाद मुर्दाबाद आदि नारों के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई. मौके पर अजय सिंह, मोहन दत्त, एकके राय, बिना लिंडा, नंदिता भट्टाचार्य, शांति सेन, एती तिर्की, मेवा लकड़ा, जगरनाथ उरांव, गौतम मुंडा, छोटू राम महतो, इनामुल हक, रमेश कुमार, अधिवक्ता मो कुरैशी, समर सिन्हा, भीम साहू आदि मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...