Jharkhand

Jharkhand: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब एक एसयूवी SUV और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी. अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रांची-डालटेनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर लातेहार जिला अंतर्गत मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास हुआ|

जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके कारण युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि अगर तीनों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी, उनकी इस गलती की वजह से उनकी जान चली गई. लातेहार थाना प्रभारी दुल्लर चोड़े ने बताया कि युवकों की पहचान बलबीर उरांव, अरविंद उरांव और प्रेम उरांव के रूप में हुई है|

ये सभी मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंकी गांव के रहने वाले थे. एक एसयूवी से आमने-सामने की टक्कर में उनकी मौत हो गई। बुधवार को हुए इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...