Jharkhand

Jharkhand: गैंगवार में दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को गैंगवार हुआ। चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रविवार रात हुए गैंगवार में दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान कुख्यात पांडेय गिरोह से जुड़े दो शूटर 28 वर्षीय भरत सिंह उर्फ ​​भरत पांडेय और 25 वर्षीय दीपक साव उर्फ ​​धुल्ला के रूप में हुई। दोनों रामगढ़ के पतरातू के रहने वाले थे। इस घटना में दो युवक घायल भी हुए हैं। घायलों में गरदा गांव का अंशु सिंह और औरंगाबाद के कुटुंबा निवासी बबलू सिंह उर्फ ​​महावीर सिंह शामिल हैं। दोनों को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस बीच सूचना मिलने के बाद एसपी रिश्मा रमेशन तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की।

ग्रामीणों का कहना है कि चार पहिया वाहन से पहुंचे 7-8 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि कुख्यात पांडेय गिरोह रामगढ़ जिले के पतरातू में ज्यादा सक्रिय है। जानकारी के अनुसार भरत सिंह अपने दोस्त दीपक साव के साथ गरदा गांव में अपने चचेरे भाई संजोग सिंह के घर आया था। दोनों चार-पांच दिनों से गरदा में ही रह रहे थे। रविवार की रात भरत और दीपक एक कमरे में थे। सामने वाले कमरे में संजोग का चचेरा भाई अंशु और मामा महावीर सिंह उर्फ ​​बबलू सो रहे थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इस हमले में भरत और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु सिंह और महावीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...