CrimeJharkhandRanchi

विस्थापित नेता का हत्यारा को पुलिस ने किया एनकाउंटर

Share
Share
Khabar365news

रांची। रामगढ़ उरीमारी के विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या करने वाले अपराधी राहुल तुरी का शनिवार को रामगढ़ में एनकाउंटर हो गया है. हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस के जरिए चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में राहुल तुरी मारा गया. शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल तुरी अपने साथी के साथ रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा बस्ती में छुपा हुआ है. इसके बाद हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह और रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया. बदले में पुलिस ने भी गोली चलाई और राहुल तुरी मुठभेड़ में मारा गया. उसके एक साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मारा गया कुख्यात अपराधी राहुल तुरी रांची पुलिस का भी वांटेड था.

उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर राहुल ने आलोक गिरोह नाम का संगठन खड़ा किया था. रांची के बुढ़मू और खलारी इलाके में आगजनी और गोलीबारी की कई वारदातों को राहुल तुरी के जरिये अपराधी छोड़ दे अपना रास्ता या फिर झारखंड राहुल तुरी का एनकाउंटर करने के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने अपराधियों को सीधा फरमान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अपराधी अपना रास्ता छोड़ दें या फिर वे झारखंड छोड़ कर कहीं और चले जाएं. अगर यहां की धरती पर वे अपराध करेंगे, तो उनका नतीजा भी राहुल तुरी की तरह ही होगा. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई हुई है. क्षेत्र में आपराधिक संगठनों को उन्होंने तोड़ कर रख दिया है. जिस भाषा में अपराधी बात समझाना चाह रहे हैं, उसी भाषा में अब उन्हें समझाया जा रहा है. अगर वह गोलियां चलाना जानते हैं, पुलिस भी इस मामले में कम नहीं है.

खलारी पिपरवार बुढ़मू में फैला रखा था आतंक

राहुल तुरी आलोक गैंग बुढ़मू छप्पर बालू घाट पर हमला किया गया. उसके बाद उसके खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया. इश्तेहार जारी करने के विरोध में राहुल गिरोह के अपराधियों ने खलारी के निर्मल चौक में तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया था.खलारी कोयलांचल क्षेत्र में आलोक गिरोह द्वारा अपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। जिसमें 29 नवंबर को खलारी में सेलेरी लोड कर वाहन और पिपरवार में हाइवा के आगलगी और 22 दिसंबर को पुरनीराय स्थित निर्मल महतो चौक तीन हाईवा में आग लगा कर मजदूर एवं चालको से मार पीट कर फायरिंग की गयी थी। उक्त घटना के गिरोह में शामिल एक अपराधी बंटी कुमार को खलारी पुलिस ने 30 दिसंबर को हुटाप मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...