Jharkhand

Godda: तालाब में डूबे युवक , 24 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

Share
Share
Khabar365news

Godda गोड्डा : ललमटिया थाना क्षेत्र के तेलगांवा गांव के समीप नीमाकला तालाब में डूबे युवक मरांग बाबू सोरेन (40) का शव गोताखोंरों ने घटना के 24 घंटे बाद शनिवार को ढूंढ निकाला. ज्ञात हो कि युवक शुक्रवार को शौच के लिए तालाब गया हुआ था, इसी दौरान वह तालाब में डूब गया. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार को प्रशासन ने सुंदर जलाशय से 10 गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर में युवक का शव तालाब से ढूंढ निकाला. शव देख परिजनों की चीख-पुकार से वहां का माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सारी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए बतौर मुआवजा दिया जाएगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

चांडिल स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Khabar365newsसरायकेला-खरसावां। चांडिल रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मी की...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगी में 2 दोषियों को 3-3 साल की जेल, 50-50 हजार का जुर्माना

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर ठगी के एक मामले में अदालत ने दो आरोपियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची की शराब फैक्ट्री में छापा, पूर्व MLC समेत 3 जेल भेजे गए

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की एक शराब फैक्ट्री में देर रात प्रशासन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार दहेज उत्पीड़न का आरोप

Khabar365newsगढ़वा। गढ़वा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...