BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू

निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में सामग्री की आपूर्ति करने वाले लोकल सप्लायरों ने गेट के समीप बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया। सप्लायरों ने बताया कि उन्होंने पावर प्लांट निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए विभिन्न एजेंसीज को लगातार निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई। इसके एवज में कई लोकल सप्लायरों का पूर्ण भुगतान अब तक नहीं किया गया है। बिना भुगतान किए कई एजेंसियां अपना काम समेट कर जा चुकी है। साथ ही बताया कि मामले को लेकर पीवीयूएनएल प्रबंधन और भेल को भी जानकारी दी गई थीं। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने बकाया राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका। कई एजेंसी रात के अंधेरे में अपना सामान समेटकर यहां से चले गए हैं। भुगतान नहीं होने के कारण बैंक संबंधित देनदारी के कारण उनका नाम डिफाल्टर सूची में आने की स्थिति में बन रही है। विरोध करने वाले संवेदकों ने बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग की और कहा कि भुगतान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जावेद हसन ,अयान स्टील रूही, राज यमुना, सूजीत गुप्ता, जेपी कंस्ट्रक्शन, सोनी इंफ्रा, विशाल एंटरप्राइजेज ,पूनिया कंस्ट्रक्शन ,सन रेखा, रूद्र कंस्ट्रक्शन ,हरिओम सप्लायर शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

तीसरी सोमवारी पर हरिहरधाम में उमड़ा सैलाब

Khabar365newsगिरिडीह। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गिरिडीह के प्रसिद्ध हरिहरधाम...