BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची के रिटायर कोयला अफसर को साइबर अपराधियों ने 11 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 2.27 करोड़

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के बरियातु इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कोयला कंपनी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने 11 दिनों तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। इस दौरान ठगों ने उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इन पैसों में उनकी पत्नी की जमा पूंजी भी शामिल है। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई है।

ऐसे की ठगी

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2024 को पीड़िता के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नंबर से अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी गई। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें डराया और 10 से 20 दिसंबर के बीच 8 बार में अलग-अलग बैंक खातों में 2.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। महिला ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को लगातार कैमरे के सामने रहने और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। इस घटना में पीड़ित की जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने ठगों के नबंर पर कॉल करने की कोशिश की। लेकिन नबंर ब्लॉक कर दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...