BreakingCrimeJharkhand

लोहरदगा में कुड़ू में ‘गैंगवार’ बस स्टैंड पर बाइक सवार आए थे गोली मारने लेकिन तभी…

Share
Share
Khabar365news


लोहरदगा: बाइक सवार दो बदमाशों ने कुड़ू बस स्टैंड पर खड़े एक बस एजेंट को गोली मार कर भागने की कोशिश की तो दूसरी ओर से गोलियां चलने लगीं। भीड़-भाड़ वाले इस बस स्टैंड में गोली की। आवाज से दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी कुडू बस स्टैंड पहुंचे थे। वहां मौजूद बस एजेंट संतु पासवान पर एक अपराधी ने गोली चला दी। हालांकि, संतु पासवान इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। वहीं, मौके पर मौजूद दूसरे अपराधी एनामुल ने पहले अपराधी के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोहरदगा में गोलीकांड
लोहरदगा जिले के कुडू बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक अपराधी के घायल होने की सूचना है। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुडू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
पकड़ा गया एक एक अपराधी
स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दूसरे अपराधी एनामुल को पकड़ लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और हर कोण से जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस गोलीबारी के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एनामुल पहले भी कर चुका है जानलेवा हमला
पकड़ा गया अपराधी एनामुल अंसारी पहले भी कुडू के पूर्व अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोपी रह चुका है। वहीं, जिस बस एजेंट संतु पासवान पर गोली चलाई गई, उसके भाई की कुछ समय पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस पूरे मामले को जोड़कर जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार का चालान

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...