Hazaribagh

मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी , बुधवार को साईं परिवार हज़ारीबाग़ द्वारा इन्द्रपुरी साईं मन्दिर में किया जायेगा विशाल भंडारे का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हलवा खिचड़ी के साथ- साथ बाबा को चूड़ा-तिलकुट का भोग लगाकर किया जाएगा भण्डारा कार्यक्रम

हज़ारीबाग़ – साईं परिवार हज़ारीबाग़ जिसका निबंधन संख्या 8188/19 के द्वारा साईं मंदिर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर साईं भण्डारा का कार्यक्रम कराया जा रहा है। साईं परिवार हज़ारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को अहले सुबह साईं मंदिर में 5 बजे काकड़ आरती और बाबा के भव्य अभिषेक के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष भी आने वाले मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर साईं परिवार, हजारीबाग द्वारा हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित साईं मंदिर परिसर में आगामी बुधवार , 15 जनवरी 2025 को विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। इस विशाल भंडारे में चूड़ा, तिलकुट, गुड़, दही के साथ दोपहर में खिचड़ी, चोखा और चटनी रहेगा। इन सभी के बीच साईं बाबा का प्रसाद वितरण भी किया जायेगा ।

साईं परिवार, हजारीबाग समूह समाजिक सरोकार से जुड़कर सेवा कार्यों में निभा रहें हैं अग्रणी भूमिका

साईं परिवार, हजारीबाग साईं भक्तों का एक समूह है। यह समूह सामाजिक एकता के साथ सामाजिक समरसता को बरकरार रखना हेतु कार्य करता है। साईं परिवार, हजारीबाग समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच लगातार सेवा कार्य करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करता है तो विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भी अपने कार्यों से सामाजिक जुड़ाव की ओर खुद को अग्रसर करता था। समाज के कई जरूरतमंदों को व्यक्तिगत रूप से भी यह समूह अपनी सक्षमता के अनुरूप सहयोग पहुंचाने का सकारात्मक कार्य करता है। समूह का लक्ष्य है कि साईं भक्तों का एकजुट रहना और समाज हित में कार्य करना है। साईं परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी साईं परिवार हज़ारीबाग़ के सदस्यों ने दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...