Jharkhand

हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अमन सिंह की जेल में हत्या करने वाले विकास और चंदन को दिया बेल

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या करने के मुख्य आरोपी विकास बजरंगी उर्फ विकास कुमार और चंदन कुमार यादव उर्फ बृजेश यादव को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. विकास बजरंगी उर्फ विकास कुमार और चंदन कुमार यादव उर्फ बृजेश यादव की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार के दो बेल बांड जमा करने की शर्त पर बेल दे दी है. विकास और चंदन की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. दरअसल गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में गोली मारकर कर दी गयी थी. विकास इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...