Jharkhand

जमशेदपुर के दोमुहानी संगम पर गंगा आरती में शामिल हुए Saryu Roy

Share
Share
Khabar365news

Saryu Roy Jamshedpur: मकर संक्रांति की संध्या गंगा आरती (सुवर्णरेखा नदी की आरती) देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. नदी तट से ऊपर मरीन ड्राइव तक जहां तक नजर जा रही थी, श्रद्धालु ही श्रद्धालु थे. संध्या 6:50 बजे घंटाल और शंखध्वनि के बीच आरती शुरू हुई. इस दौरान पूर्व मंत्री रहे बन्ना गुप्ता की धार्मिक पृष्ठ भूमि दोमुहानी संगम नदी घाट की गंगा आरती पर वर्तमान विधायक सरयू राय दिखे. मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने सुवर्णरेखा नदी को स्वच्छ और जीवंत रखने की लोगों से अपील भी की. पिछले कई वर्षों से बन्ना गुप्ता विधायकी काल में दोमुहानी संगम नदी घाट पर गंगा आरती कराते आए हैं. मगर इस बार बन्ना गुप्ता के चुनाव हारते ही हिन्दू उत्सव समिति ने गंगा आरती करवाई जहा विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में नजर आए. विधायक सरयू राय घंटों गंगा महारती में बैठकर आनंद लेते दिखे. वहीं अपने इस कार्यक्रम में काशी के आचार्यों के साथ भारत के प्रमुख गुरु त्रिदंडी स्वामी भी मौजूद रहें.

मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने सुवर्णरेखा नदी को स्वच्छ और जीवंत रखने की लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि नदी को हम मां कहते हैं लेकिन जहां-जहां बड़े शहर हैं, वहां की नदियां शहर की गंदगी ढोने वाली माल गाड़ी बन गयी है. सुवर्णरेखा और खरकई को हमें ऐसा नहीं होने देना है. सभी अपने समय का छोटा-छोटा हिस्सा देकर नदी को साफ रखने में मदद करें. उन्होंने कहा कि स्वच्छ रखने के लिए सुवर्णरेखा को पांच हिस्से में बांटा गया है. इसका अंतिम और पांचवां भाग जो समुद्र में मिल गया है, वह तो साफ है क्योंकि वहां किसी तरह की बसावट नहीं है. अन्य चार हिस्से को भी हमें प्रदूषण मुक्त बनाना है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर बंद का बड़ा असर, बाजार-पेट्रोल पंप बंद

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के मिहिजाम में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद,

Khabar365newsजामताड़ा। मिहिजाम थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

मिहिजाम में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Khabar365newsजामताड़ा। मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लगने से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

RSS कार्यालय हमला: NIA ने संभाली जांच, तेज हुई कार्रवाई

Khabar365newsरांची। RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय...