Jharkhand

वन क्षेत्र में मिला हथिनी का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक खेत में हथिनी का शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात हथिनी की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन रात होने के कारण उनकी टीम पट्टाजैंत गांव में घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि अपने झुंड से बिछड़ने के बाद हथिनी भटक कर जोतिया जंगल के पास एक गांव में पहुंच गई, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हथिनी के शरीर के नमूने रांची स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि हथिनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और आसपास के इलाके में बिजली के तार नहीं होने के कारण करंट लगने की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...