Jharkhand

जेल में गैंगवार की आशंका को लेकर गैंगस्टर विकास तिवारी को दुमका जेल में किया जायेगा शिफ्ट

Share
Share
Khabar365news

रांची : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के दोषी कुख्यात अपराधी विकास तिवारी को अब दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की ओर से दाखिल उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विकास तिवारी को झारखंड की एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की अपील की गयी थी. राज्य सरकार ने इस आधार पर विकास तिवारी को एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की अपील की थी कि वह गैंगवार में शामिल था और उसने अपनी जान को खतरा बताया था.

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने सुनवाई की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार को मॉडल जेल मैनुअल 2016 के प्रावधानों को शामिल करते हुए जेल मैनुअल लाने का भी निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट की ओर से 21 अगस्त, 2023 को पारित आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें हाईकोर्ट ने विकास तिवारी को हज़ारीबाग जिले स्थित लोक नायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार से केंद्रीय कारागार दुमका में स्थानांतरित करने के लिए जेल आईजी की ओर से पारित आदेश को रद्द कर दिया था. लेकिन फिर से एक प्रशासनिक आदेश पारित किया गया, जिसमें राज्य सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया कि विकास तिवारी और जेल में बंद अन्य आपराधिक गिरोहों के बीच गैंगवार की आशंका है और इसीलिए उसे दुमका जेल में स्थानांतरित करने का फैसला किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबिहारबोकारो

चास नगर निगम में फिर लहराया भोलू पासवान का परचम,

Khabar365newsचास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान...