Jharkhand

जेईई मेंस एक्जाम के दौरान रांची में 6 दिन नहीं खुलेंगे साइबर कैफे. ताकि हो सके कदाचार मुक्त परीक्षा

Share
Share
Khabar365news

खबर 365 न्यूज़

रांची : जेईई मेंस परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए सरकार ने व्यापक इन्तजाम कर लिया है। रांची में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाये गये हैं। बता दें कि जेईई मेंस की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त बनाने के लिए तीनों परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

ओल्ड एचबी रोड स्थित ऑक्सफॉर्ड स्कूल, लोअर चुटिया के अरुणिमा टेक्निकल सर्विस और पुंदाग स्थित फ्यूचर ब्राइड को परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों के आसपास के इलाकों में 6 बजे सुबह से रात 9 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसके साथ ही इन केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में किसी भी फोटो कॉपी, साइबर कैफे या प्रिंटिंग शॉप को खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसे लेकर उपायुक्त द्वारा सदर एसडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधज्ञा लागू करते हुए परीक्षा की अवधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानों को बंद कराना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए भी जारी किये गये हैं निर्देश

उपायुक्त के निर्देश पर 21 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी भी उस दिन निरीक्षण करेंगे। साथ ही एनआईसी की टीम भी री-चेक करेगी। इसके बाद केंद्र को सील कर दिया जायेगा । बता दें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ लेकर आना है। क्योंकि परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड क्यू आर कोड के जरिये स्कैईन किए जायेंगे ।इसके साथ ही परीक्षा के दिन स्टूडेंट्स को फुल शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े और गहरे रंग के कपड़े पहन कर आने पर रोक लगाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...