नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से TMC के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया गया है। सांसदों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में की गई है।
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने इन सांसदों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब 20 सांसदों ने TMC से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ जुड़ने और लोकसभा में अलग समूह के रूप में मान्यता की मांग की। TMC का आरोप है कि यह कदम दलबदल विरोधी प्रावधानों के तहत आता है, जबकि बागी सांसद इसे वैध विलय बता रहे हैं।
अब सांसदों के जवाब मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अयोग्यता की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है और अगली सुनवाई 28 अगस्त को सूचीबद्ध है।
मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे TMC के भीतर चल रहे राजनीतिक विवाद के साथ-साथ दलबदल कानून और सांसदों की सदस्यता से जुड़े संवैधानिक सवाल भी जुड़े हैं।
Leave a comment