Home Jharkhand कोलेबिरा मुख्य पथ पर हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Jharkhand

कोलेबिरा मुख्य पथ पर हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Share
Share

सिमडेगा : सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य पथ पर फीकापानी के पास एक हाईवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस गाड़ी में पत्थर चिप्स लदा हुआ था. दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाही बताया जा रहा है. यह वाहन विनोद कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया गया है. हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं. अवैध बालू लदा ट्रक जब्त

दूसरी ओर सिमडेगा के माइनिंग विभाग ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ क्षेत्र से माइनिंग विभाग ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर को लचरागढ़ पुलिस पिकेट में जमा कर दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच जारी है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

जमशेदपुर: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंगरांची

डीआईजी किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का किया निरीक्षण,

पलामू: पलामू क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने सतबरवा थाना...

ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...