Jharkhand

जमीन विवाद में गोली मारी, अस्‍पताल में भर्ती

Share
Share
Khabar365news

रांची : सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे जमीन विवाद में एक व्‍यक्ति को गोली मार दी गयी. इस गोली चालन की घटना में सदाकत अंसारी नाम के एक व्‍यक्ति घायल हो गये. उन्‍हें गंभीर अवस्‍था में सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना सदर थाना और नगर पंचायत क्षेत्र के डुरूआ रेलवे स्‍टेशन की है. बताया जाता है कि अज्ञात अपराधी रेलवे स्‍टेशन के पंपू कल के पास पहुंचे और सदाकत अंसारी को लक्ष्‍य कर गोली चला दी. गोली उनके दाहिने पैर के

अपराधियों ने टांगी से उसके सिर पर भी वार किया. गंभीर रूप से घायल सदाकत अंसारी को सदर अस्‍पताल लाया गया. घायल के पुत्र लियाकत अंसारी ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके पिता को निशाना बनाकर गो‍ली चला दी. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दुलारी चौड़े मौके पर पहुंची. उन्‍होंने सदर अस्‍पताल पहुंच कर घायल का हाल जाना. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. उन्‍होंने कहा कि अपराधी शीघ्र ही पुलिस की पकड़ में होंगे. बताया जाता है कि आपसी जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...