Jharkhand

भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 21 IED बरामद

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : सुरक्षा बलों ने मंगलवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. एसपी आशुतोष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कराईकेला थाना क्षेत्र सेरेंगदा गांव के कुचाटोला के आसपास जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 21 आईईडी बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही एक पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ शुरू हुआ है अभियान पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा है. नक्सली दस्ता के भ्रमणशील होने की सूचना थी और उसके विरूद्ध में अभियान संचालित किया गया. इसी अभियान के दौरान आज यह सफलता मिली है. गौरतलब है कि भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्यंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसको लेकर अभियान संचालित किया जा रहा है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...