Jharkhand

भाजपा नेता सह बिल्डर काे फिर PLFI के नाम पर मिली धमकी

Share
Share
Khabar365news

रांची : भाजपा नेता सह बिल्डर सह चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह काे पीएलएफआई के नाम पर फिर से धमकी दी गई है. रमेश सिंह को अलग-अलग नंबर से फाेन कर रंगदारी मांगी जा रही है. फाेन करने वाला खूद काे पीएलएफआई का आदमी बताते हुए संगठन के लिए मदद करने की बात कह रहा था. इसको लेकर रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में रमेश सिंह ने कहा है कि रविवार की दाेपहर 2:05 बजे उनके माेबाइल पर 9932665865 से फाेन आया. जब रमेश सिंह ने कहा कि आवाज नहीं मिल रहा है ताे माेबाइल धारक ने तुरंत 7411196898 नंबर से फाेन किया. दूसरे नंबर से भी जब बात नहीं हुई ताे भाजपा नेता के माेबाइल पर 9511014753 नंबर से फाेन आया. इसके बाद बातचीत के दाैरान फाेन करने वाला खूद काे पीएलएफआई का आदमी बताते हुए कहा कि पूर्व में भी आपकाे संगठन काे मदद करने के लिए आगाह किए थे लेकिन ध्यान नहीं दिए. संगठन काे मदद कीजिए। इसके बाद धमकी देते हुए फाेन काट दिया.

दुबारा संपर्क करने का प्रयास किया पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने वाला व्यक्ति लगातार दूसरे दिन भी भाजपा नेता से संपर्क करने का प्रयास किया. साेमवार की सुबह लगभग 11 बजे अनजान नंबर से भाजपा नेता काे फाेन आया. हालांकि भाजपा नेता ने फाेन उठाना उचित ही नहीं समझे. इसके बाद फाेन आना बंद हाे गया है. इससे पहले भाजपा नेता के माेबाइल पर 28 दिसंबर 2024 काे भी फाेन कर धमकी दिया गया था. फाेन करने वाला खूद काे पीएलएफआई का आदमी बताते हुए संगठन के लिए मदद मांगी थी. फाेन आने के तुरंत बाद रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस काे अब तक आराेपी की जानकारी नहीं मिल पाई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...