Jharkhand

तेंदुए के हमले से दहशत, किसान पर झपटा और भीड़ के सामने घसीटा

Share
Share
Khabar365news

पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा खुली होने से वन्यजीव आबादी और खेतों में घूमते नजर आ रहे हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लाह निवासी ओम प्रकाश 48 वर्ष पुत्र हरीराम ने खेत में मटर की फसल लगाई है। बुधवार शाम वह गांव के ही रामभोज के साथ फसल देखने खेत पर गया था। तभी तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। साथी युवक की चीख सुनकर तेंदुआ पड़ोस के खेत में भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक की चीख सुनकर आसपास के खेतों से वहां भीड़ जमा हो गई। सभी ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। भीड़ के सामने ही तेंदुआ युवक को खेत से घसीटकर ले गया। हालांकि, तब भी जब लोगों ने प्रयास नहीं छोड़ा तो भीड़ के डर से तेंदुआ युवक को वहीं छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग ने खेतों में तेंदुए के आने की जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर एंबुलेंस के ईएमटी ललक कुमार पायलट राम मूर्ति के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद घायल को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना पाकर सामाजिक वानिकी के वन रक्षक निपेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के पास बाघ और तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। वन रक्षक निपेंद्र कुमार ने बताया कि वन्यजीवों की सूचना पर गांव में निगरानी की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...