BiharBreakingJharkhand

महाकुंभ | बिहार सरकार ने सील की सीमा, झारखंड बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

Share
Share
Khabar365news

महाकुंभ के लिए बिहार, ओडिशा और झारखंड से बड़ी संख्या में वाहन प्रतिदिन नेशनल हाईवे 2 के जरिए यूपी की ओर जा रहे हैं. यात्रियों की भारी संख्या और बढ़ते जाम को देखते हुए बिहार सरकार ने अपनी सीमा सील कर दी है। इस वजह से झारखंड की सीमा (Bihar-Jharkhand Border)  पर गुरुवार को जाम 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। यह चोरदाहा से लेकर चौपारण तक दिखा। हालांकि बिहार से झारखंड की ओर आने वाली लेन को खुला रखा गया है। झारखंड से बिहार होकर जाने वाले प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर जीटी रोड पर गुरुवार को भी वाहनों की भारी भीड़ दिखी।

यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ रहा सामना 

प्रयागराज जाने के लिए वाहनों का रेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार लग रहा है। लगातार हो रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए बिहार सरकार ने झारखंड सीमा से लगे जीटी रोड के इलाके को बाराचट्टी थाना अंतर्गत भलुआ में सील कर दिया। झारखंड से बिहार की सीमा में जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। भलुआ, झारखंड सीमा के चोरदाहा से सटा हुआ है।  इस वजह से वाहनों का जाम झारखंड सीमा के चोरदाहा से लेकर चौपारण तक पहुंच गया। सरकार ने भलुआ (बाराचट्टी थाना क्षेत्र) में सीमित वाहन प्रवेश की व्यवस्था की है। बिहार की सीमा सील होने के बाद चौपारण में वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को इस स्थिति में भोजन और पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

लंबे ट्रैफिक जाम (Bihar-Jharkhand Border) के कारण यात्रियों को भोजन और पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। झारखंड से एक भी वाहनों को बिहार की सीमा में जाने नहीं दिया जा रहा है। इधर, बिहार की सीमा सील होने के बाद हजारीबाग प्रशासनने झारखंड सीमा में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है और जीटी रोड पर पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और सुविधा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एशियन गेम्स में जोगा पूर्ति का कमाल, 7.28 सेकंड में 15 मीटर की दीवार चढ़कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Khabar365newsझारखंड। एशियन गेम्स में झारखंड के खिलाड़ी जोगा पूर्ति ने शानदार प्रदर्शन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी

Khabar365newsरांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में रांची बंद, अल्बर्ट एक्का चौक पर सड़क जाम

Khabar365newsरांची। झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची...