Jharkhand

सीसीएल कथारा आफिसर्स कल्ब में सीएसआर की बैठक सम्पन्न ।

Share
Share
Khabar365news

बोकारो ब्यूरो विश्वकर्मा भारती

बोकारो – सीसीएल, कथारा क्षेत्र के द्वारा सीएसआर 2025-26 के योजना निर्धारण से सम्बंधित बैठक का आयोजन गुरुवार को ऑफिसर्स क्लब, कथारा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई, जिसके पश्चात सीसीएल का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री चंदन कुमार, उप प्रबंधक (सामुदायिक विकास), कथारा क्षेत्र ने सीसीएल की सीएसआर योजनाओं और हाल के वर्षों में हुए प्रमुख कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने सीसीएल सीएसआर की विकासोन्मुख पहलों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले वित्तीय वर्ष में कथारा क्षेत्र में स्वास्थ्य, कौशल विकास और बुनियादी संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस बैठक में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के प्रतिनिधि, गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि, दुमरी के विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यगण, प्रमुख (गोमिया), अंचल अधिकारी (बेरमो), विभिन्न पंचायतो के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य तथा कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन), स्टाफ ऑफिसर (सिविल), स्टाफ ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल), क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर (सीएसआर) सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन गुरु प्रसाद मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक का विधिवत समापन किया गया। सीसीएल, कथारा क्षेत्र द्वारा आयोजित यह बैठक समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सतत विकास एवं सामाजिक समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...