Jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व: चंपाई

Share
Share
Khabar365news

रांची : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व है. उनके इस अपमान को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस की यही सोच है. यह आदिवासी समाज का अपमान है. चंपाई ने कहा कि इसके साथ-साथ, यह सभी महिलाओं का अपमान है. कभी आदिवासी धर्म कोड हटाने, तो कभी आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर गोली चलवाने वाले कांग्रेसियों का यही चरित्र है. यही इनकी सच्चाई है. ये लोग यह कभी पचा ही नहीं सकते कि कोई आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े पद पर पहुंचे. आजादी के साढ़े सात दशकों बाद, यह सम्मान भी भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSports

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...