Jharkhand

GBS बीमारी को लेकर अलर्ट पर झारखंड, हेमंत सोरेन अस्पतालों को सख्त निर्देश; कैसे करें बचाव

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुइलेन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में बेड, दवा, ऑक्सीजन आदि संसाधनों की पुख्ता व्यवस्था रखें। इस बीमारी के कोई भी केस मिलने पर तत्काल रिम्स रेफर करें। संदिग्ध मरीजों को रिम्स तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम को अलर्ट रखें, ताकि मुरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा ससमय उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिस राज्य, शहर या जगहों पर इस बीमारी के मरीज ज्यादा पाए गए हैं, उन क्षेत्रों से झारखंड आने वाले व्यक्तियों की जांच की व्यवस्था करें। शहर के किसी स्थान पर गुइलेन-बैरे सिंड्रोम जांच की एक निशुल्क सेंटर स्थापित करें। साथ ही सभी जिलों के सिविल सर्जनों को हिदायत दी है कि इस बीमारी से संबंधित न्यूज, एक्टिविटीज एवं अपडेट पर पैनी नजर रखें। ताकि, बीमारी के खतरे की तैयारी समय रहते की जा सके। बीमारी के इलाज में किसी को कई दिक्कत न हो, यह भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी के संक्रमण की रोकथाम एवं इलाज की व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम बीमारी के दुष्प्रभाव, लक्षण, बचाव व उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ऑनलाइन जुड़े थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...