Home Jharkhand पलाश ने किया रोजगार मेला का आयोजन
Jharkhand

पलाश ने किया रोजगार मेला का आयोजन

Share
Share

रांची : पलाश JSLPS रांची के तत्वावधान पर जिलास्तरीय चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस एवं रोजगार मेला का आयोजन मोराहाबादी में शनिवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रांची दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया. मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ कौशल विकास का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा होती है, लेकिन अवसर की कमी से वे आगे नहीं बढ़ पाते. इसलिए सभी को इस आयोजन का

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रांची, निशिकांत नीरज के द्वारा उपविकास आयुक्त दिनेश यादव, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक हसनैन वारसी और सभी ब्लॉकों से आए 1500 प्रतिभागियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में 26 प्रतिष्ठित कंपनियां, जैसे Honda, Tata Electric, Wistron, Wow Momos आदि ने भाग लिया और रोजगार के नए अवसर प्रदान किए. उप विकास आयुक्त ने सरस्वती उरांव मांडर व प्रीति एक्का चान्हो, उम्मीदवारों को ऑफर लेटर प्रदान किया. DDU-GKY लक्ष्य प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ओरमांझी BPM नदीम अहमद, बुड़मु BPM धीरेंद्र और इटकी BPM नितेश कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

राज्य कार्यक्रम प्रबंधक स्किल्स हसनैन वारसी ने 4 JRP -संघीता पल्लवी (बुड़मु), मुनीता देवी (बेड़ो), आशा देवी (इटकी), गुलप्सा परवीन (रातू) को सम्मानित किया. सफरोज़ खान (बुड़मु), संजीव कुमार (ओरमांझी), अजय कुमार (इटकी) को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में 1,481 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया. जिसमें 337 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. संभावित प्रतिभागी करीब 250 में स्वरोजगार के लिए 186 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया. कार्यक्रम में राज्य कार्यक्रम प्रबंधक स्किल्स हसनैन वारसी, अग्रणी जिला प्रबंधक अजीत कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशिकांत नीरज एवं DMs, DDMU स्टाफ और ब्लॉक BPMs मौजूद थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...