Jharkhand

उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच ने कथारा ओपी थाना प्रभारी को किया सम्मानित।

Share
Share
Khabar365news

बोकारो –कथारा ओ पी के थाना प्रभारी राजेश प्रजापति को स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच की ओर से सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए मंच के अजय कुमार सिंह ने कहा कि कथारा ओपी थाना प्रभारी आम जनता और पुलिस के बीच मैत्री संबंध का मिसाल कायम करते हुए बेहतर कार्य कर रहे हैं और अपने दायित्व को निभाते हुए समाज के समाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं जिसकी चर्चा अब हर एक लोग चाय चौपाल पर करने लगे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ओपी थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई हैं।और उनके कार्य शैली से लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। वंही उन्होंने कथारा मुख्य सड़क पर वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का भी सराहनीय कार्य किया है। उनके बेहतर कार्य प्रणाली को देख मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच कथारा की ओर से कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे ,बी एन तिवारी, कमलकांत सिंह, सुजीत मिश्रा, मोहम्मद नसीम, अख्तर, राजू वर्मा, संतोष सिंन्हा ,प्रमोद यादव, अर्जुन चौहान सहित अन्य शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...