Jharkhand

दुर्घटना में मौत पर मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक सहायता

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. अगर नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. यह सुविधा पहले सिर्फ पुलिसकर्मियों को मिलती थी, लेकिन अब इसे सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करने की तैयारी हो रही है. क्या है इस योजना के नियम इस योजना का लाभ केवल उन्ही कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में है. जिन कर्मचारियों का खाता किसी और बैंक में है, उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए एसबीआई में खाता खुलवाना होगा.

ऐसे मिलेगी यह आर्थिक सहायता यह बीमा कवर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिया जायेगा. एसबीआई के अधिकारियों ने हाल ही में राज्य के वित्त सचिव को इस योजना का प्रस्ताव दिया है. सरकार और बैंक के बीच कई दौरे की बातचीत हो चुकी है और अब वित्त विभाग इस पर अंतिम निर्णय ले रहा है. जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ इस योजना का लाभ झारखंड सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में है. फिलहाल झारखंड में करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें 70 हजार पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों के लिए यह योजना पहले से लागू है. अब इसे अन्य कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जा रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarh

कुमार ऋषिराज को भाजपा पतरातू मंडल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । भाजपा पतरातू मंडल के अध्यक्ष रंजन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा के बलदेव भवन में सुंडी-शौंडिक संगठनों का महाजुटान

Khabar365newsराँची 6 अप्रैल 2026, दिन सोमवार अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक वैश्य महासंघ...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बच्चे पढ़ लिख कर अपने गांव, जिला और देश का नाम रोशन करें मुखिया गिरजेश कुमार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू रेल श्रमिक मध्य विद्यालय पतरातु की ओर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह, लोकलाज में नाबालिग

Khabar365newsरांची के रातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने...