Bihar

JDU Leader Murder: बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, भोज से लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Share
Share
Khabar365news

JDU Leader Murder: बिहार के गया में हत्या की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम नहीं रहा है. बुधवार की रात गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में जेडीयू नेता को गोली मार दी गई. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत चूड़िहारा गांव की है. जहां अपराधियों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

भोज से लौटने के दौरान मारी गोली: जानकारी के अनुसार चूड़ीहारा गांव के रहने वाले महेश मिश्रा बीती रात एक भोज में शामिल होने गए थे. भोज खाने के बाद वह अपने घर चूड़ीहारा को लौट रहे थे. वह चूड़ीहारा स्थित अपने मकान से चंद मीटर की दूरी पर ही रहे थे कि अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. अपराधियों की गोली जेडीयू नेता महेश मिश्रा को लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक महेश मिश्रा जेडीयू के बेलागंज प्रखंड उपाध्यक्ष के साथ-साथ चिराला पंचायत के हुए उप मुखिया भी थे. वहीं, घटना की जानकारी के बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया. सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में विधि व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह समेत टेक्निकल सेल और एफएसएल की टीम को शामिल किया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बिहार में 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, खातों में 2,500 करोड़ ट्रां

Khabar365newsबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाईयों को पटना में दिनदहाड़े मारी गोलियां 

Khabar365newsपटना स्थित रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के निकट शादी...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

लालू-राबड़ी की बढ़ीं मुश्किलें, आज हेल्थ चेकअप, कल कोर्ट में पेशी

Khabar365newsलालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी एक बार फिर जमीन के बदले...