देशब्रेकिंग

27 वर्षों के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता की ओर, आप को अबकी बार भारी नुकसान

Share
Share
Khabar365news

विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के रूझानों में भाजपा दिल्ली की सत्ता की ओर बढ़ती दीख रही है। भाजपा अब बहुमत हासिल करने में कामयाब रहती है तो 27 वर्षों के बाद उसकी सत्ता में वापसी होगी। शनिवार सुबह 8.00 बजे से मतगणना जारी है और 70 सीटों के ताजा रूझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान होता दीख रहा है। आप को 27 सीटों पर बढ़त हासिल है। 2020 विधानसभा चुनाव के हिसाब से आप को 35 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं, 2020 के चुनाव में मात्र 8 सीटें जीतने वाली भाजपा 35 सीटों की बढ़त ले चुकी है। मतगणना के शुरुआत से 1 सीटों पर आगे चल रही कांग्रेस के हाथ एक भी सीट जाती नहीं दीख रही है।

बता दें की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। आप लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रही थी, लेकिन भाजपा दो दशक से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...