झारखंड

हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब का बड़ा ऐलान, शुरू हो गया है रजिस्ट्रेशन

Share
Share
Khabar365news

खास सुविधा भी सऊदी अरब ने हज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे। हज और उमराह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। सऊदी अरब की तरफ से कहा गया है कि हज और उमराह के दौरान भारी भीड़ होती है।ऐसे में बच्चों के लिए बहुत खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि उन लोगों को हज यात्रा की इजाजत पहले दी जाएगी जो पहली बार हज करने जा रहे हैं। सऊदी के नागरिकों के लिए हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।

नुसुक ऐप और आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हज का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यात्रियों को अपनी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। इसके अलावा छूट के लिए भी आवेदन करना होगा। नुसुक ऐप पर हज का पैकेज भी उपलब्ध है। यात्री अपना पसंदीदा पैकेज ले सकते हैं। इसके लिए ई वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सऊदी के यात्रियों के लिए खास सुविधा

सऊदी अरब के स्थानीय नागरिकों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया गया है। यहां के लोग हज पैकेज का भुगतान तीन किश्तों में कर सकते हैं। पहलेी किस्त में 20 फीसदी रकम का भुगतान करना होगा। बुकिंग के 72 घंटे के अंदर इसका भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी और तीसरी किस्त 40-40 फीसदी की होगी। वहीं मंत्रालय ने कहा है कि फाइनल भुगतान होने तक बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी। हर बार भुगतान करने पर उसकी रसीद जारी की जाएगी।

वीजा नियम में भी हुआ है बदलाव

बता दें कि इस बार सऊदी अरब ने वीजा नियमों में भी बदलाव किया है जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। भारत समेत 14 देशों से आने वाले लोगों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा मिलेगा। अनाधिकृत रूप से हय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह नियम लगाया गया है। दरअसल मल्टिपल एंट्री वीजा वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा करने लगते हैं। ऐसे में भीड़ बहुत हो जाती है और प्रबंधन मुश्किल हो जाता है। सिंगल एंट्री वीजा से किसी देश में एक बार ही प्रवेश किया जा सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म वीजा वाले लोग एक ही देश में कई बार आ-जा सकते हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...