Jharkhand

पुलिस ने 14.4 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

Share
Share
Khabar365news

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के एसपी के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 14.4 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया. चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में चौका थाना प्रभारी, एसएसबी 26 बटालियन के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट व पुलिसकर्मियों ने चौक थाना क्षेत्र के मुटुदा गांव में करीब 9 एकड़ में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती की निगरानी की व सर्च अभियान चलाया. इधर, ईचागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चिमटिया गांव में करीब 1.5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. वहीं, कुचाई थाना क्षेत्र के दआमआदईरई गांव में करीब 3.90 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. ज्ञात हो कि सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस साल अब तक करीब 583 एकड़ में लगी अफीम की खेती की जा चुकी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandRamgah

पोचरा सरना पार में समर कैंप का दूसरा दिन, बालिकाओं को मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Khabar365newsकेयर ग्रामीण विकास केंन्द द्वारा पोचरा सरना पार वार्ड नं0सात में आयोजित...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...