BiharBreaking

Bihar में RJD विधायक की गुंडागर्दी, JDU नेता को बंधक बनाकर बर्बर तरीके से पीटा, पानी मांगने पर पिलाया पेशाब

Share
Share
Khabar365news

बिहार न्यूज़: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा का मामला सामने आया है. बायसी विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद पर जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष का अपहरण कर बर्बर प्रताड़ना का आरोप लगा है. पीड़ित नेता रेहान फैजल की शिकायत के अनुसार विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें बाजार से जबरन उठाकर विधायक आवास ले गए, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद का क्रूर चेहरा सामने आया है. विधायक ने अपने समर्थकों के साथ जेडीयू के प्रखंड उपाध्यक्ष रेहान फैजल को बीच बाजार से अगवा कर लिया. उसे अपने आवास ले कर गये, वहां बंधक बनाकर न केवल बर्बर और क्रूर तरीके से जमकर पिटाई की, बल्कि पानी मांगने पर पेशाब पिला दिया.

सूत्रों के अनुसार यह घटना बैरिया गांव स्थित विधायक आवास की है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विधायक, उनके भाई समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है. विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...