झारखंड

हार्डवेयर दुकान में की तोड़फोड़ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे दर्जनों युवकों

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के डिगवाडीह डीवीसी सब स्टेशन के पास शशिकांत पांडेय की दुकान में लाठी-डंडे से लैस दर्जनों युवक अचानक घुस आए। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान मालिक और उसके परिवार ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दर्जनों युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग समझ नहीं पाए कि युवकों का एक समूह तोड़फोड़ और मारपीट क्यों कर रहा है। घटना में दुकान मालिक शशिकांत पांडेय का पूरा परिवार घायल हो गया है।

तोड़फोड़ और मारपीट के बाद हमला करने वाले सभी युवक धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की है। दुकान मालिक के बेटे ने बताया कि यहां पानी का प्लांट और हार्डवेयर की दुकान है जिसे मेरे पिता चलाते हैं। हम लोग बसंत ऋतु में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, हम दोनों भाई कुंभ जाने के लिए यहां आ रहे हैं। इसी बीच अचानक अखिलेश सिंह, उनके चाचा और उनके साथ करीब 20 से 25 लोग पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडे से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मेरी बहन, मां, भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...